नवादा बाजार की पुलिस ने कार से विदेशी शराब किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार

नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.

बांका/रजौन. नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गयी. पुलिस ने नवादा राजावर मार्ग पर शराब को जब्त किया है. जहां शराब की डिलिवरी होने की जानकारी मिली थी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नवादा बाजार से राजावर वाले रास्ते से एक वाहन से अवैध शराब की खेप आ रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन कर राजबांध के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक टाटा इंडिगो वाहन को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से सोमनाथ कुमार, पिता विवेकानंद सिंह, निवासी विरनौध, गोराडीह, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रॉयल स्टेज की कुल 32 बोतल (375 एमएल) एवं 15 बोतल (750 एमएल) बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा करीब 23.25 लीटर बताई जा रही है. पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर लिया है तथा आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >