समधन व दामाद से मारपीट कर बेटी को विदा करा जबरन लाया मायके

कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव में बेटी व तीन महीना के दूधमुंहा नाती की विदाई के मुहूर्त को लेकर हुए विवाद में ससुराल व मायके के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी

कटोरिया.

कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव में बेटी व तीन महीना के दूधमुंहा नाती की विदाई के मुहूर्त को लेकर हुए विवाद में ससुराल व मायके के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी. विदाई कराने मायके पहुंचे सदस्यों ने अपने दामाद विकास दर्वे व समधन रेखा देवी के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की. फिर जबरन बेटी व नाती को विदा कर अपने साथ संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खम्हार गांव ले गए. मारपीट में देवासी गांव निवासी लक्ष्मण दर्वे के जख्मी पुत्र विकास दर्वे व मां रेखा देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी विकास दर्वे ने बताया कि उसकी पत्नी को तीन महीना पहले पुत्र का जन्म हुआ था. संग्रामपुर के खम्हार गांव स्थित ससुराल से पहुंचे ससुर जवाहर सिंह व साला सोनू सिंह विदा करने की जिद करने लगे. जब उन्हें बताया गया कि नवजात बच्चे की विदाई का अभी मुहूर्त नहीं है, तो उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए जबरन अपने साथ विदा करके ले गए. घटना के संबंध में कटोरिया थाना में भी सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >