शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया.

बांका/रजौन. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च में एसआइ शक्ति पासवान, एसआइ शंकर शर्मा, एसआई दिनेश कुमार पांडे सहित बीएसएफ के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे. फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के सकहारा, बलथरा, मलही, बिशनपुर, अड़संडा, बर्दियाचक और गोविंदपुर जैसे संवेदनशील इलाका होते हुए थाना पहुंची. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >