विद्युत चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र की झिकुलिया पंचायत अंतर्गत बदला गांव में दो लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया
By Abhay Kumar | Updated at :
बेलहर
. थाना क्षेत्र की झिकुलिया पंचायत अंतर्गत बदला गांव में दो लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. जिसमें बिजली देवी पति विकास यादव के विरुद्ध 19981 रुपए का आर्थिक जुर्माना किया गया. इसके द्वारा वैद्य विद्युत कनेक्शन रहने के बावजूद बाय पास कर विद्युत की चोरी की जा रही थी. वहीं महेंद्र यादव पिता सिंघेश्वर यादव के विरुद्ध 18076 रुपया का आर्थिक जुर्माना किया गया. इसके द्वारा विद्युत बिल बकाया होने के कारण विद्युत संबंध विच्छेद कर देने के बावजूद विद्युत की चोरी कर उपयोग कर रहा था.