बालू उठाव को लेकर रंगदारी मांगे जाने की दर्ज हुई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के सरवा बालू घाट में बालू उठाव से मना करते हुए रंगदारी मांगे जाने को लेकर धोरैया थाना में यूपी के देवरिया जिले के पैना गांव निवासी अजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

धोरैया. थाना क्षेत्र के सरवा बालू घाट में बालू उठाव से मना करते हुए रंगदारी मांगे जाने को लेकर धोरैया थाना में यूपी के देवरिया जिले के पैना गांव निवासी अजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में रहजोर गांव निवासी छतीस दास, इसी गांव के हरिकिशोर दास, सरवा गांव निवासी शंभु मंडल, बुधनारायण मंडल, जयप्रकाश पंजियारा, अनिरुद्ध मंडल, रुपेश यादव सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि सरवा बालू घाट में कंपनी की बंदोबस्ती है. इसी सिलसिले में बालू का उठाव कर रहे थे तभी सभी आरोपित आये और कहा कि एक लाख रुपये रंगदारी दो तब गाड़ी चलने देंगे, नहीं तो गाड़ी में आग लगा देंगे. इस संदर्भ में धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >