बेलहर. थाना क्षेत्र के डुब्बा डोमासी गांव की इंजोला देवी पति मुन्ना तुरी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामबतिया देवी, रोशनी देवी, अमरजीत तुरी, सहनदार तुरी आदि के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि वे शौच कर वापस घर आ रही थी, तभी उक्त व्यक्ति ने पुराने विवाद को लेकर पूर्व से घात लगाकर उनके ऊपर हमला कर मारपीट करने लगे. जब वो जख्मी होकर गिर गयी तो उसे बचाने के लिए उनकी बेटी व पुत्रवधू आयी तो उसके साथ भी उनलोगों ने मारपीट की. इस दौरान धमकी दी कि अगर केस मुकदमा करेगी तो जान से मार देंगे. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
