शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले में आरोपित बेलसीरा के वार्ड सदस्य छंगुरी रजक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. वार्ड सदस्य की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी अभियान चला रही हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता द्वारा दो दिन पूर्व शिकायत की गयी थी. जांच करने पुलिस जब वार्ड सदस्य के घर पहुंची. इससे पहले छंगुरी रजक फरार हो गया. गांव के लोगों का भी गुस्सा छंगुरी के खिलाफ दिखा. ग्रामीणों ने बताया कि छंगुरी रजक का पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आयी. हरेक बार ग्रामीणों द्वारा बैठक कर मामले को दबा दिया गया. इस बार छंगुरी ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रविवार की रात जब महिला घर में सो रही थी तो छंगुरी पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास में फोटो भेजने की बात कहकर महिला को जगाया. जब महिला घर से बाहर निकली तो पहले छंगुरी ने महिला को घर के सामने खड़ी कर अपने मोबाइल में फोटो खींचा. फिर महिला का हाथ पकड़ कर बांस झुरमुट की तरफ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. शोर मचाने पर महिला की पुत्री घर से निकली, तब छुंगरी वहां से फरार हो गया. इस घटना में वार्ड सदस्य छंगुरी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.
महिला के साथ छेड़खानी करने वाले वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले में आरोपित बेलसीरा के वार्ड सदस्य छंगुरी रजक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
