भागवत कथा में मां काली की भव्य झांकी देख भावविभोर हुए लोग

नगर पंचायत के झपनियां गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भजनों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है.

बौंसी. नगर पंचायत के झपनियां गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भजनों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. कथावाचक गोपाल भाई ओझा के नेतृत्व में भागवत वाचन के दौरान भगवान शंकर और राजा दक्ष के बीच के प्रसंग को सुनाया गया. उन्होंने बताया कि अहंकार और प्रतिस्पर्धा की भावना मनुष्य को पतन की ओर ले जाती है. राजा दक्ष ने अपने अहंकार में भगवान शंकर को अपमानित करने के उद्देश्य से यज्ञ किया, जिससे अंततः उनका सर्वनाश हो गया. कथा के माध्यम से उन्होंने भक्तों को अहंकार त्याग कर भक्ति और विनम्रता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. इस दौरान दरभंगा से आये कलाकारों के द्वारा धार्मिक झांकी भी प्रस्तुत की गयी. झांकी कलाकार राजा और ऋतिक झा ने मंच से मां काली की भव्य झांकी प्रस्तुत की, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव मांझी, सचिव रामप्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मांझी सहित उमेश परैया, परशुराम परैया, लाल बाबा, सहदेव परैया व झपनियां गांव के ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >