अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खन्न जारी हैं. प्रशासन के लाख सख्ती के वाबजूद भी तस्करी का खेल चल रहा हैं.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खन्न जारी हैं. प्रशासन के लाख सख्ती के वाबजूद भी तस्करी का खेल चल रहा हैं. इस कड़ी में बुधवार को मिर्जापुर बाजार से पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद व खनन निरीक्षक अलका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना पर अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि चालक चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया हैं. खनन निरीक्षक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया हैं. खनन निरीक्षक के आवेदन पर उपरोक्त वाहन के मालिक व चालक के विरुद्ध वर्णित नियमों एवं बीएनएस की अन्य सुसंगत तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया हैं. अवैध बालू का खनन का खेल गढ़ी मोहनपुर, बग्घा, बाटो, लोहागढ़ नदी में अधिक हो रहा हैं. कई जगहों पर तो अब तस्कर नदी के सुरक्षा बांध की खुदाई कर बालू और मिट्टी का खनन कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >