बौंसी. बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार में ट्रैक्टर दुर्घटना में अर्जुन यादव के 30 वर्षीय युवक गौतम यादव की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतक की मां किरण देवी के फर्द बयान के आधार पर गांव के ही गोकुला बाजार के परासी टोला निवासी राजू यादव व उसके पुत्र संतोष यादव, संदीप यादव और सौरव यादव को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में किरण देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र गौतम यादव के साथ आरोपितों ने मारपीट की. मारपीट से जान बचाने के लिए उसका पुत्र ट्रैक्टर लेकर वहां से भागने लगा. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बंटी बैध के घर की दीवार में जाकर टकरा गया, इससे दीवार भी गिर गयी. दुर्घटना में उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो जायेगा.
गोकुला बाजार के युवक की मौत मामले में चार को किया गया आरोपित
बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार में ट्रैक्टर दुर्घटना में अर्जुन यादव के 30 वर्षीय युवक गौतम यादव की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
