बिजली चोरी के विरुद्ध तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों के विरुद्ध रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा ने सघन जांच अभियान चलाया.

बांका/रजौन. विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों के विरुद्ध रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा ने सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिंहनान पंचायत अंतर्गत धोबीडीह गांव में छापेमारी कर तीन उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया. इसके बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया गया है तथा विभागीय स्तर पर जुर्माना भी लगाया गया है. इस संबंध में कनीय अभियंता ने बताया कि छापेमारी में मानव बल मिथलेश कुमार, महेशदेव मिश्र व सुरेश मिश्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >