बिजली चोरी के खिलाफ 10 लोगों पर प्राथमिकी

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर के सहायक अभियंता अरविंद कुमार नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर गुरुवार को छापामारी अभियान चलाया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायत पर विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर के सहायक अभियंता अरविंद कुमार नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर गुरुवार को छापामारी अभियान चलाया गया. जहां क्षेत्र के आधे दर्जन गांवों में छापामारी अभियान चलाया. जिसमें 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और चार लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया. छापामारी टीम द्वारा जोगनी के मो मोकीम आलम, मसौथा निवासी विष्णुदेव प्रसाद, चटमा बाजार के प्रभात सिंह, शीला देवी, शंभु सिंह, मान सिंह, छतहार के विभा सिंह, दयालडीह निवासी अजीत तांती, भलुआ के सुशील प्रसाद साह, बोधनगर के प्रणव कुमार, प्रदीप कुमार एवं विष्णुदेव सिंह पर शंभुगंज के कनीय अभियंता राजीव कुमार द्वारा शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें चार लाख से अधिक राजस्व क्षति पहुंचने की बात कही है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर नामजद आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >