वृक्ष की टहनी तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट

थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में हरे-भरे वृक्ष की टहनी तोड़ने का विरोध करने पर अधेड़ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में हरे-भरे वृक्ष की टहनी तोड़ने का विरोध करने पर अधेड़ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार, बरौथा गांव के राधाकांत सिंह ने अपनी जमीन पर पौधा लगाया था. इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा वहां जाकर मवेशी को बांध दिया जाता था और वृक्ष की टहनी तोड़कर मवेशी को खिलाता था. जब राधाकांत सिंह ने इसका विरोध किया तो गांव के ही गुलशन कुमार, बबलू पासवान और फोटिया देवी पति बबलू पासवान ने उसके साथ मारपीट किया. इससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तीनों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी गुलशन पासवान सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >