बंटवारा विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट, तीन गंभीर, रेफर

बंटवारा विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट, तीन गंभीर, रेफर

फोटो 13 बांका 64 अस्पताल में ईलाजरत जख्मी. अमरपुर. थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के प्रभाकर शर्मा, उनका पुत्र प्रशांत शर्मा, दूसरे पक्ष के आलोक कुमार व उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ ज्योति कुमार भारती के द्वारा किया गया. वहीं प्रभाकर, प्रशांत तथा आलोक कुमार की गंभीर स्थिती को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में ईलाजरत जख्मी आलोक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता प्रभाकर शर्मा से पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने की बात कर रहा था. तभी उनका भाई प्रशांत कुमार तथा उनके पिता उन्हें गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >