छतहार में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के मंदेश्वर यादव जख्मी हो गये तो दूसरे पक्ष के रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव जख्मी हो गये हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के मंदेश्वर यादव जख्मी हो गये तो दूसरे पक्ष के रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव जख्मी हो गये हैं. घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार छतहार में रविवार की सुबह मामूली बातों को लेकर मंदेश्वर यादव और रविंद्र यादव के बीच लाठी डंडा चलने लगा. इस घटना में दोनों जख्मी हो गये. घटना के बाद एक पक्ष के मंदेश्वर यादव ने पत्नी ललिता देवी के साथ थाना पहुंच गांव के ही रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव, गोरे यादव, राजीव यादव, अंशु यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं दूसरे पक्ष के रविंद्र यादव पत्नी सुनीता देवी सहित परिजनों के साथ थाना पहुंचे और मंदेश्वर यादव व उसकी पत्नी ललिता देवी समेत चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल हैं. पुलिस पदाधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >