संपति बंटवारा को लेकर हुए विवाद में भाई के बीच मारपीट

संपति बंटवारा को लेकर हुए विवाद में भाई के बीच मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई दिव्यांग के साथ मारपीट किया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के परमानंद यादव को चार पुत्र संजीत कुमार, सौरभ सुमन, सत्यम कुमार और नीतेश कुमार हैं. एक भाई संजीत कुमार जो दिव्यांग है उसने जमीन बंटवारे को लेकर बात कही, जिसपर उसके ही छोटे भाई सौरभ सुमन भड़क गये और गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. घटना के बाद पीड़ित दिव्यांग संजीत कुमार अपनी पत्नी इंदू देवी के साथ थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही छोटे भाई सौरभ सुमन के विरुद्ध शिकायत की. वहीं सौरभ सुमन ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल कि जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >