अधिकारी ने आवास सर्वे का लाभुकों से लिया फीडबैक

नवादा खरौनी पंचायत के मुसहरी टोला पहुंचकर आवास सर्वे का लाभुकों से फीडबैक लिया.

बांका/रजौन. लाभुकों की शिकायत पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका के निदेशक श्रीनिवास कुमार ने रजौन प्रखंड के नवादा खरौनी पंचायत के मुसहरी टोला पहुंचकर आवास सर्वे का लाभुकों से फीडबैक लिया. इस दौरान उनके द्वारा लाभार्थियों से मुलाकात कर सर्वे से संबंधित जानकारी ली गयी. हालांकि मौके पर पूछताछ के दौरान किसी भी लाभार्थी से किसी प्रकार की राशि लेने की सूचना नहीं मिली. निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बांका द्वारा सभी लाभुकों को बताया गया कि यदि सर्वेक्षणकर्त्ता द्वारा सर्वेक्षण के क्रम में अवैध राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत अविलंब करें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >