पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में पिता व पुत्र हुए घायल

कटोरिया थाना क्षेत्र की मनियां पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव में सोमवार की रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

रेफरल अस्पताल में दोनों घायलों का हुआ प्राथमिक उपचार कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र की मनियां पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव में सोमवार की रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष से पुत्र व दूसरे पक्ष से पिता बुरी तरह से जख्मी हो गये. मारपीट में सठियारी निवासी मीतू यादव व उसके पिता नरेश यादव घायल हैं. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. एक पक्ष से जख्मी मीतू यादव ने बताया कि छोटा भाई सुचिन यादव, ननकू यादव व पिता नरेश यादव ने झूठे आरोप लगाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी नरेश यादव ने बताया कि उसका पुत्र मीतू यादव शराब के नशे में धुत्त होकर बेवजह उत्पात मचा रहा था. समझाने-बुझाने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. जिसमें वे जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >