किसानों को आधुनिक खेती के प्रति किया गया जागरूक

कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक किया गया.

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को सीधी बुआई, प्राकृतिक खेती, बीज उपचार, खरीफ फसलों का प्रबंधन आदि के बारें में विस्तृत जानकारी दी. साथ बारिश के मौसम में पशुओं की देखभाल, कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गयी. इसके अलावा सरकार की कई योजनाओं के बारें में किसानों को बताया गया. कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक डा. ब्रजेंदु, डा. रविरंजन, संजय मंडल, डा. नेहा सिंह, अनामिका कुमारी, डा. संजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >