सेवानिवृत्त दफादार व चौकीदार को दी गयी विदाई

थाना के दफादार पकरिया गांव के मनोज कुमार सिंह व चौकीदार इटवा गांव के राधे पासवान के सेवानिवृत्ति के बाद रविवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.

शंभुगंज. थाना के दफादार पकरिया गांव के मनोज कुमार सिंह व चौकीदार इटवा गांव के राधे पासवान के सेवानिवृत्ति के बाद रविवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष मंटू कुमार, अनि अमित कुमार, सुभाष मिश्रा, सज्जाद, रणधीर कुमार, सअनि कमलेश सिंह, चंदन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार उपस्थित थे. इस दौरान सेवानिवृत्त दफादार व चौकीदार के कार्यो की सराहना की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सेवानिवृत्त दोनों कर्मी अपने कर्तव्य के प्रति सदैव तत्पर रहते थे. वहीं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देशों का समय पर पालन करते थे. सेवानिवृत्त कर्मी से थाना के अन्य चौकीदारों व दफादारों को सीख लेने की जरूरत है. मौके पर सेवानिवृत्त दोनों कर्मी को बूके व अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया. सेवनिवृत दफादार मनोज कुमार सिंह व चौकीदार राधे पासवान ने बताया कि नौकरी के कार्यकाल में सेवानिवृत्त का समय एक दिन सबो की आती है, लेकिन थाना के पुलिस पदाधिकारी व अपने सहपाठी से मिले प्यार हमेशा याद रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >