आनंदगढ़ कॉलोनी में रहनेवाले दवा कंपनी मैनेजर का परिवार कोरोना पॉजिटिव

जिले में सोमवार को सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से आनंदगढ़ कॉलोनी निवासी एक दवा कंपनी के मैनेजर, उनकी बैंक कर्मी पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

भागलपुर : जिले में सोमवार को सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से आनंदगढ़ कॉलोनी निवासी एक दवा कंपनी के मैनेजर, उनकी बैंक कर्मी पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनके अलावा सबौर प्रखंड के लोदीपुर जगतपुर गांव में भी एक दस माह का नवजात कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसी के साथ जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 257 पर पहुंच गया.

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सबौर प्रखंड के लोदीपुर जगतपुर गांव में दस माह का नवजात, कुरपट गांव में 29 वर्षीय युवक, सबौर निवासी 24 वर्षीय युवक व शाहकुंड प्रखंड में 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया. इनके अलावा आनंदगढ़ कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय युवक, उनकी 36 वर्षीया पत्नी व 15 वर्षीय बेटा जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >