थानाध्यक्ष ने कर्मियों को दिलायी एकता व अखंडता की शपथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनायी गयी

धोरैया. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर धोरैया थाना परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ से हुई, जिसमें थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्ग पर एकता दौड़ लगाई. दौड़ के दौरान जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की आंतरिक सुरक्षा बनाये रखने का संदेश दिया. थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलायी. शपथ में कहा गया कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, अजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >