आंगनबाड़ी सेविका व जीविका ने मानव शृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

रंगोली बनाकर लोकतंत्र और मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं जीविका समूह की सैकड़ों महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का अनोखा संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन स्वीप अभियान के तहत किया गया. जिसका उद्देश्य आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस दौरान महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोकतंत्र और मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया. मानव शृंखला के माध्यम से महिलाओं ने पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारा लगाते हुए लोगों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मौके पर सीडीपीओ सुशीला धान ने कहा कि मानव शृंखला के जरिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना साकार हो सकती है. इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी, आशा कुमारी, निकिता आनंद, श्वेता कुमारी, सुमन किरण, डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकमल सहित बड़ी संख्या में सेविका, सहायिका एवं जीविका की महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >