BANKA, बैजनाथपुर पुल एप्रोच पथ डाउन रहने से चालकों को परेशानी, प्रदर्शन
Copied link
बैजनाथपुर पुल एप्रोच पथ डाउन रहने से चालकों को परेशानी, प्रदर्शन
धोरैया (बांका ), प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
घोघा पंजवारा एस एच 84 पर धोरैया प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर गांव के समीप पुल का एप्रोच पथ डाउन रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एप्रोच के सही नहीं रहने के कारण यहां कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग के पदाधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है .इसको लेकर राजद नेता पप्पू यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुल के समीप प्रदर्शन किया. मौके पर राजद नेता ने बताया कि एप्रोच के सही नहीं रहने के कारण एक ट्रक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. इसके अलावा अक्सर यहां दुर्घटना घटित होते रही है.कहा कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद सयुफ, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, संजीव कुमार आदि प्रदर्शनकारियों द्वारा डीएम से इस एप्रोच को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की गई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.