दो बाइक की टक्कर में चालक का टूटा पैर, रेफर

अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग में रतनगंज के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया

अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग में रतनगंज के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ राकेश कुमार ने जख्मी कजरेली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी नीरज तांती का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि मंगलवार को वह कुल्हड़िया बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था. तभी रतनगंज गांव के समीप पीछे से एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना में जख्मी चालक एक पैर टूट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >