घरेलू विवाद में दो गोतनी के बीच हुई मारपीट, हुआ उपचार

संपत्ति बंटवारा विवाद को लेकर रविवार को जयश्री गांव में दो गोतनी के बीच गाली-गलौज व धमकी के बाद जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक महिलाएं जख्मी हो गई.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

घरेलू व संपत्ति बंटवारा विवाद को लेकर रविवार को जयश्री गांव में दो गोतनी के बीच गाली-गलौज व धमकी के बाद जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक महिलाएं जख्मी हो गई. कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दी गई है. कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत जयश्री गांव में रविवार को घरेलू व संपत्ति बंटवारा विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में दोनों पक्ष से एक-एक गोतनी घायल हुई हैं. घटना के संबंध में दोनों पक्ष से थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है.

मेडिकल टीम ने किया उपचार

मारपीट कांड में एक पक्ष से विनोद तुरी की 38वर्षीया पत्नी अनिता देवी व दूसरे पक्ष से नागो तुरी की 35वर्षीया पत्नी इंद्रावती देवी घायल हुई हैं. कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया.

पुराना घर खाली करने को लेकर हुआ विवाद

पुराना पारिवारिक बंटवारा को लेकर दोनों गोतनी अलग-अलग घरों में रहती हैं. इधर घर में आने वाले अतिथि को लेकर पुराना घर को खाली कर साफ-सफाई का कार्य होना था. इसी क्रम में एक पक्ष द्वारा घर खाली नहीं करने व दूसरे पक्ष द्वारा जबरन सामान बाहर करने के विवाद में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई.

एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप

कटोरिया थाना में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग लिखित आवेदन दी गई है. जिसमें एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. जख्मी अनिता देवी ने गोतनी इंद्रावती देवी व उसके पुत्र गोलू कुमार पर मारपीट कर बेहोश कर देने का आरोप लगाई है. वहीं इंद्रावती देवी ने गोतनी अनिता देवी, भैंसुर विनोद तुरी, उसकी पुत्री फूलकुमारी आदि पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >