जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

ठंड में वृद्धि को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग से धोरैया प्रखंड को आवंटित कंबल वितरण का कार्य गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया

धोरैया.

ठंड में वृद्धि को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग से धोरैया प्रखंड को आवंटित कंबल वितरण का कार्य गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने कंबल वितरण कार्य का शुभारंभ किया. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार निशक्त, बुजुर्ग, विधवा असहाय व गरीबी रेखा के नीचे वाले जरूरत मंदों के बीच कंबल वितरण किया जाना है. प्रखंड को कुल 287 कंबल आवंटित हुआ है. मौके पर सीओ श्रीनिवास सिंह, बीपीआरओ अनुपम कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डा. वाजिद अंसारी, गिरीश पासवान आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >