शंभुगंज. शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जोगनी गांव में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता रवीना खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद से ससुराल के लोग लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. रवीना खातून, पति स्व. मोहम्मद साबिर ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार जोगनी गांव निवासी मोहम्मद साबिर से हुई थी. शादी के बाद उन्हें एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. रवीना खातून के अनुसार कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गयी, जिसके बाद से ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर मो.फरीद, सास बीबी सादिया, ननद सहित अन्य परिजन अक्सर गाली-गलौज करते हैं और उसे घर से निकालने की धमकी देते हैं. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद रवीना खातून अपने भाई के साथ शंभुगंज थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी मो. फरीद सहित अन्य परिजनों ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इस संबंध में थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
शंभुगंज में महिला को किया जा रहा प्रताड़ित, विरोध करने पर मारपीट
शंभुगंज में महिला को किया जा रहा प्रताड़ित, विरोध करने पर मारपीट
