शराब के साथ आधा दर्जन तो पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

शराब के साथ आधा दर्जन तो पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ महिला सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें अमरपुर थाना अंतर्गत फतेहपुर नहर के समीप से 09 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ फतेहपुर निवासी महिला तस्कर सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया. वहीं बौसी थाना अंतर्गत सुखनिया पुल के समीप से बाइक सवार चंगेरी निवासी गोविंद शर्मा को 10.770 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. अमरपुर थाना अंतर्गत केंदुआर के समीप से 15 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ डोमो कुमारपुर निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही खेसर थाना अंतर्गत रामसरिया पुल के समीप से बाइक सवार समुखिया निवासी गौतम कुमार भगत, विश्वकर्मा मोड़ निवासी दीपक कुमार शर्मा को 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. खेसर थाना अंतर्गत दसुआ पुल के समीप से साइकिल सवार दसुआ गांव निवासी जितेंद्र कुमार पंडित को 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि शराब सेवन के आरोप में 04 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >