भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी, दो गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी, दो गिरफ्तार

बाराहाट. बीती देर रात थाना क्षेत्र के हरिहर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग जख्मी हो गये. परिजनों ने सभी जख्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने सभी जख्मी को बेहतर उपचार के लिए सदर बांका रेफर कर दिया. जख्मी में परमानंद चौहान, श्याम सुंदर चौहान, बतिया देवी, दामोदर चौहान व प्रियंका कुमारी शामिल है. प्रथम पक्ष के परमानंद चौहान ने घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल नकुल चौहान एवं छोटू चौहान को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >