नल-जल योजना के पानी को लेकर विवाद

नल-जल योजना के पानी को लेकर विवाद

भाई-बहनों पर लाठी-डंडे से हमला. अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुड़ीहारी गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड में लगे नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने बुधवार देर रात हिंसक रूप ले लिया. विवाद में एक युवक सहित उसकी दो बहनें बुरी तरह जख्मी हो गये.घटना में घायल राजेश पासवान, राखी कुमारी व पूजा देवी का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में डॉ. दिवाकर सिंह द्वारा किया गया. घायल राजेश पासवान ने बताया कि बुधवार की रात उसकी बहनें वार्ड में लगे सरकारी नल से पानी भर रहा था. तभी पड़ोसी नेमानी पासवान और उसकी पत्नी ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पानी भरने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया.राजेश के अनुसार विरोध करने पर नेमानी पासवान व उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में उसकी बहनें राखी और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गयी. जब राजेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >