कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ी, रेफर

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के चटमाडीह गांव निवासी उपसरपंच मनोज कुमार सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया. इलाज कर रहे डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उपसरपंच का ठंड लगने से तबीयत खराब हुई है. ऐसे में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि सोमवार रात गांव में भोज था. जहां भोज खाकर लौटने वक्त उनकी तबीयत खराब हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >