नया पुस्तकालय भवन चालू करने की मांग, पुराने में सुविधाओं की है कमी

आरएमके कैंपस में करोड़ों की लागत से पुस्तकालय भवन बनकर तैयार है. एक वर्ष पूर्व नवनिर्मित जिला पुस्तकालय का उद्घाटन भी हो चुका है. इससे छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

बांका से निरंजन कुमार की रिपोर्ट :

जिला मुख्यालय के आरएमके कैंपस में करोड़ों की लागत से नया पुस्तकालय भवन बनकर तैयार है. एक वर्ष पूर्व इस नवनिर्मित जिला पुस्तकालय का उद्घाटन भी हो चुका है. बावजूद अभी तक चालू नहीं किया गया है. फिलवक्त प्रतियोगी छात्र-छात्राएं आरएमके कैंपस स्थित ही पुराने पुस्तकालय में ही विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं. लेकिन पुराने वाले पुस्तकालय में सुविधाओं का अभाव है. इसको लेकर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने रोष जताया है. और जिलाधिकारी से नये पुस्तकालय भवन को चालू कराने की मांग की है.

पुराने पुस्तकालय में पढ़ाई का माहौल नहीं

मौके पर छात्र आशीष आनंद, शांतनु राउत, चंद्रशेखर यादव, प्रिंस कुमार, डब्लू कुमार, सुधांशु मिश्रा, नवनीत मिश्रा, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, अभिनव कुमार, राहुल कुमार व कुमार सानू आदि ने बताया है कि पुराने वाले पुस्तकालय में काफी गर्मी पड़ती है. साथ ही वहां उचित अध्ययन वातावरण की कमी है. जिससे हमलोगों की तैयारी बाधित होती है. सभी छात्रों ने जिलाधिकारी से नवनिर्मित जिला पुस्तकालय को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है. ताकि सभी को एक शांत, सुरक्षित और सुविधाजनक अध्ययन का वातावरण मिल सके. इस मौके पर कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >