कुर्मी महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

रजौन बाजार स्थित एक निजी भवन में रविवार को कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश बांका जिला की बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

बांका/रजौन. रजौन बाजार स्थित एक निजी भवन में रविवार को कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश बांका जिला की बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. आयोजित बैठक में प्रखंड के तिलकपुर गांव के युवा सक्रिय सदस्य दीपक कुमार सिंह के असामाजिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. साथ ही 2 मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं बैठक के दौरान मंत्री सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल को बधाई दी गयी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संघ के विस्तार पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया. बैठक में सचिव संदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, धोरैया प्रमुख प्रतिनिधि आलोक तुषार, राजेश कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, सीटू राज बब्बर सिंह, बम शंकर चौधरी, उज्जवल कुमार, पंकज कुमार सिंह, कौशल किशोर, गुंजन कुमार सिंह, भानु कुमार भारती, रवि शंकर पांडे, सुमन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, प्रमोद सिंह वेल्डन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >