बैठक में नये अस्पतालों की घेराबंदी का लिया निर्णय

जिला परिषद लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक अध्यक्ष सह जिप सदस्य विश्वजीत दीपांकर की अध्यक्षता में जिला परिषद भवन में आयोजित हुई.

जिला परिषद लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

बांका. जिला परिषद लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक अध्यक्ष सह जिप सदस्य विश्वजीत दीपांकर की अध्यक्षता में जिला परिषद भवन में आयोजित हुई. बैठक में अध्यक्ष ने स्वास्थ्य व पेयजल से संबंधित विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की समीक्षा की. कहा कि जहां-जहां नये अस्पताल का निर्माण हुआ है. वहां चाहरदीवारी से घेराबंदी कराना अत्यावश्यक है. वहीं सदर अस्पताल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट के रख रखाव पर बल दिया गया. साथ ही गैस की रिफिलिंग का उचित प्रबंध करने को कहा गया. उधर चांदन व बाराहाट प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित तालाब को भराई कराने की बात कही गयी. इसके अलावा बैठक में अप्रैल माह से प्रत्येक 14 तारीख को प्रखंडवार मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य अधिकारी मौजूद थे. जबकि पीएचईडी से कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे. अध्यक्ष ने इस पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि पीएचईडी प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में पेयजल व्यवस्था पर चर्चा नहीं हो पायी. उन्होंने इस संबंध में सचिव को पीएचईडी कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण पूछते हुए जवाब मांगने को कहा है. बैठक के अंतिम कड़ी में उन्होंने सभी अधिकारियों को आगामी बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थिति दर्ज की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >