कटोरिया. कटोरिया क्षेत्र में सक्रिय साइबर शातिरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. नए-नए हथकंडे अपनाकर साइबर अपराधियों द्वारा बैंक में जमा मेहनत की कमाई उड़ा ली जा रही है. ताजा घटनाक्रम में कटोरिया बाजार निवासी टाइल्स दुकानदार प्रीतम कुमार चौधरी उर्फ विक्की चौधरी पिता सुनील कुमार चौधरी के एकाउंट से साइबर शातिरों ने 60 हजार रुपये उड़ा लिए.
व्हाट्सअप ऑन करते ही आया मैसेज
पीड़ित दुकानदार प्रीतम कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने ना किसी को ओटीपी शेयर किया है और ना ही किसी फर्जी लिंक को ही टच किया. मोबाइल में व्हाट्सअप ऐप खोलते ही यूको बैंक के एकाउंट से 60 हजार रूपये की निकासी का मैसेज आया. तुरंत बैंक जाकर मामले की सूचना दी.अनिमेष के एकाउंट में रुपए ट्रांसफर
दुकानदार द्वारा यूको बैंक से निकाले गए बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि अनिमेष नामक व्यक्ति के एकाउंट में 60 हजार रुपये का ट्रांसफर किया गया है. दुकानदार ने साइबर थाना की पुलिस से उक्त साइबर शातिर गिरोह के बैंक एकाउंट को होल्ड कर रुपये की वापसी कराने की गुहार लगायी है.
साइबर थाने में दिया लिखित आवेदन
दुकानदार प्रीतम कुमार चौधरी ने बताया कि यूको बैंक द्वारा कटोरिया थाना या साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गयी. कटोरिया थाना में साइबर थाना जाने की बात कही गयी. दुकानदार ने साइबर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अवैध निकासी हुई राशि की वापसी कराने की मांग की है.कटोरिया थाना ई-मेल भेजने का दिया भरोसा
साइबर थाना बांका में टाइल्स दुकानदार प्रीतम कुमार चौधरी को बताया गया कि यहां एक लाख रुपये से अधिक की निकासी पर प्राथमिकी दर्ज होती है. उससे नीचे की राशि के लिए संबंधित थाने में ही प्राथमिकी दर्ज होगी. साइबर थाना में दिए गए आवेदन को कटोरिया थाना ई-मेल करने का भरोसा दिया गया है.
