सीएसपी संचालक को कान व मुंह में कट्टा सटाकर 40 हजार रुपये लूटे

सुईया थाना में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है

-सुईया के पहाड़पुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम प्रतिनिधि, कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने यूको बैंक के सीएसपी में दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दिन के करीब साढे ग्यारह बजे बाइक पर सवार तीन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पहाड़पुर गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र सह सीएसपी संचालक बंगाली यादव के कान व मुंह में देशी कट्टा सटाकर बैग से 40 हजार 400 रूपये लूट लिये. घटना के संबंध में पीड़ित सीएसपी संचालक ने सुईया थाना में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है. घटना के संबंध में सीएसपी संचालक बंगाली यादव ने बताया कि मंगलवार को दिन के करीब पौने बारह बजे अपने सीएसपी केंद्र में बैठे थे. तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे. दो बदमाशों ने अपने चेहरे पर काला गमछा बांध रखा था. जबकि एक आदमी बाइक पर ही बैठा रहा. सीएसपी सेंटर के सामने बाइक खड़ी कर दो बदमाश उसके पास आकर एक ने कान व दूसरे ने मुंह में देशी कट्टा सटा दिया. गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. साथ ही कहा कि रूपये दे दो, वरना जान से मार देंगे. उक्त बदमाशों ने बैग में रखा 40 हजार 400 रूपये व कुछ जरूरी कागजात लूट लिए. सुईया थाना की पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. -कहते हैं एसडीपीओ सीएसपी संचालक द्वारा घटना की सूचना दी गयी है. सभी बिंदुओं पर मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. राजकिशोर कुमार, एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >