डायन का आरोप लगाकर दंपती को पीटा, थाने में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर मारपीट अथवा ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर मारपीट अथवा ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस क्रम में खपड़ा गांव में डायन का आरोप लगाकर गांव के ही लोगों ने दंपती के साथ मारपीट की. पीड़ित जगत यादव, पत्नी रेखा देवी ने राजू यादव, रसिक यादव सहित अन्य के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. जख्मी रेखा देवी ने बताया कि पड़ोसी राजू यादव हमेशा डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते रहते हैं. यदि उनके घर के किसी सदस्यों को खांसी सर्दी भी होती है तो डायन बताकर गाली-गलौज करते हैं. रविवार की सुबह राजू यादव घर के दरवाजे पर पहुंच गाली देने लगा, जब विरोध किया तो बाल पकड़कर मारपीट शुरु कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे पति जगत यादव के साथ भी मारपीट करने लगे. हो हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव किया गया. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >