मारपीट मामले की शिकायत दर्ज

थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में महिला को जमीन विवाद में उसके भैसूर ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में महिला को जमीन विवाद में उसके भैसूर ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. इस दौरान महिला का पुत्र बचाने के लिये दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार रुदपैय गांव में पंकज पासवान और उसका बड़ा भाई संजय पासवान के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह विवाद में संजय पासवान ने अपने छोटे भाई पंकज पासवान की पत्नी वंदना देवी को घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. जब अपने मां के साथ मारपीट होते देख पुत्र सौरभ पासवान बचाने के लिये दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी सौरभ पासवान अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए संजय पासवान के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी संजय पासवान ने बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >