आसमान में छाए बादल, तेज धूप की तपिश से मिली थोड़ी राहत

कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को आसमान से धूप आग की तरह बरसती रही.

कटोरिया. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को आसमान से धूप आग की तरह बरसती रही. जिससे सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए. सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान से बरस रही आग यानि प्रचंड गर्मी और तेज धूप से आम जनजीवन बेहाल रहा. वहीं शुक्रवार को दिन के तीन बजे के बाद से आसमान में काले बादल छाने पर लोगों को प्रचंड धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिली. हालांकि लोगों का मानना है कि झमाझम बारिश के बिना उमस भरी गर्मी से राहत मिलना संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >