BANKA : उमस भरी गर्मी में बिजली-पानी के लिए हाहाकार, विभाग मौन

क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है.

पंजवारा( बांका ) से रिपोर्ट गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है. मंगलवार सुबह से घंटों बिजली गुल रहने के कारण पंजवारा सहित आसपास के इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

ठप रही नल-जल योजना

बिजली नहीं रहने से घरों के मोटर और सरकारी ”नल-जल योजना” के पंप बंद पड़े हैं. खाना बनाने और मवेशियों को पानी पिलाने तक के लिए लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. भीषण तपिश में पानी न मिलने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है.ग्रामीणों ने बिजली बिभाग से अविलंब सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >