Banka, पानी टंकी नहीं लगने से कापरीचक गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
अमरपुर के कोलबुजुर्ग पंचायत की कापरीचक गांव के वार्ड नंबर 15 में जलमीनार पर लगी पानी की टंकी फटने के साल भर बीत जाने के बावजूद अबतक नया टंकी नहीं लगाया गया है
जिले के अमरपुर प्रखंड के कोलबुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कापरीचक गांव के वार्ड नंबर 15 में स्थित जलमीनार पर लगी पानी की टंकी फटने के साल भर बीत जाने के बावजूद अबतक नया टंकी नहीं लगाया गया है. शनिवार को वार्डवासियों का आक्रोश फूट गया. आक्रोशित वार्डवासियों ने जलमीनार के समीप इकट्ठे होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर आक्रोशित वार्ड वासी मनोज कापरी, राजकुमार, बाल्मिकी कापरी, अनिल कापरी, रूपेश मंडल, राजेश कापरी, मनीष कुमार, सहेन्द्र कापरी आदी ने बताया कि वार्ड वासियों को पेयजल योजना उपलब्ध कराने को लेकर वार्ड में जलमीनार का निर्माण किया गया था. जिसके उपर पानी का टंकी भी लगाया गया था. नियमित रूप से वार्डवासियों को पेयजल की सुविधा मिल रही थी. लेकिन साल भर पूर्व पानी की टंकी फट गया.
विभाग से मिला सिर्फ आश्वासन ही :
कई बार विभाग से नया टंकी लगवाने की मांग की गई. लेकिन हर बार विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया.आज तक जलमीनार पर नया टंकी नहीं लगाया गया. जिस कारण इस भीषण गर्मी में वार्ड वासियों के समक्ष पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है. अहले सुबह से ही वार्ड वासियों को पीने की पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है. वार्ड वासियों ने बताया कि अगर जल्द ही विभाग के द्वारा पेयजल की समस्याओं का निदान नहीं किया गया, तो मजबुरन वार्ड वासी एकजुट होकर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. मामले को लेकर पीएचईडी विभाग के जेई सुभाष कुमार ने बताया कि पूर्व में कापरीचक के वार्ड में नया टंकी लगाया गया था, लेकिन टंकी फटने की सूचना उन्हें नहीं है. मामले की जांच कर जल्द ही उक्त वार्ड वार्ड में नया टंकी लगया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.