चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट
Chandan Illegal Sand Mining : बांका जिले के चांदन थाना पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कांवरिया पथ पर छापेमारी कर अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखते ही चालक और ट्रैक्टर पर मौजूद मजदूर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.
थाने लाया गया जब्त ट्रैक्टर
पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर चांदन थाना परिसर पहुंचाया. वाहन की जांच के बाद उसके मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
अवैध बालू कारोबारियों में मचा हड़कंप
चांदन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
चांदन थाना पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें : आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी
