धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के धोरैया प्रखंड में जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के कुल 514 गणना ब्लॉकों में से 209 ब्लॉक का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और उनका डेटा भी सफलतापूर्वक सिंक कर दिया गया है.
365 HLB का काम लगभग पूरा
बीडीओ ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग 365 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. कई जगहों पर डेटा सिंक की प्रक्रिया जारी है. प्रशासन का दावा है कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा.
मैदान में उतरकर जांच की
स्थलीय निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रगणक और प्रवेक्षकों के साथ कुछ परिवारों के जनगणना कार्य का सत्यापन भी किया. जांच में दर्ज किए गए आंकड़े सही पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष जताया.छूटे लोगों से प्रखंड कार्यालय को सूचना देने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी परिवार या मकान का सूचीकरण अब तक नहीं हुआ है तो वे जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय को इसकी सूचना दें, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम जनगणना से छूटने न पाए.
435 प्रगणक और 75 प्रवेक्षक जुटे
31 मई तक प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य को पूरा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 435 प्रगणक और 75 प्रवेक्षक लगाए गए हैं. सभी टीमों को तेजी और गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया गया है.लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बीडीओ ने सभी प्रगणकों और प्रवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करें. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
![Census Work ने पकड़ी रफ्तार] धोरैया में 514 में से 209 Enumeration Block का काम पूरा](https://www.prabhatkhabar.com/_next/image?url=https%3A%2F%2Fwpmedia.prabhatkhabar.com%2Fuploads%2F2026%2F05%2Ffile_2026-05-21T08-16-15.jpeg&w=750&q=75)