बिजली चोरी मामले में 13 के विरुद्ध मामला दर्ज

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्काडीह में विद्युत विभाग के अधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करते 13 लोगों को पकड़ा.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्काडीह में विद्युत विभाग के अधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करते 13 लोगों को पकड़ा. इसके बाद बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त गांव निवासी निर्मला देवी, सुबोध कुमार, छतीश राउत, पंचू देवी, काली यादव, अवध बिहारी यादव, संजय यादव, ममता देवी, बबीता देवी, लोथी यादव, हजारी राजेश चौधरी, पिंकू देवी, संजय यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कनीय अभियंता ने बताया कि सभी व्यक्ति पर पूर्व का बकाया राशि के अलावे बिजली चोरी के मामले में जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं थाना में दिये गये आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >