ग्यारह बोतल विदेशी शराब समेत कारोबारी गिरफ्तार

ग्यारह बोतल विदेशी शराब समेत कारोबारी गिरफ्तार

चांदन. बिहार-झारखण्ड की सीमा पर दर्दमारा चेकपोस्ट पर मद्य निषेध की टीम ने सोमवार को ग्यारह बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार पिता श्रीकांत झा के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट प्रभारी अरविन्द कुमार की टीम द्वारा देवघर की तरफ से आ रही एक वाहन की तलाशी के दौरान युवक के बैग से विभिन्न कम्पनी की ग्यारह बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >