बेलहर. थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी वं एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों ने बेलहर-झाझा एवं बेलहर-सुईया सीमा क्षेत्र के झुनका, घुठिया, रगदानगर, बेला, फुलहरा, चतराहन, करमटाड़ आदि दर्जनों जंगली पहाड़ी सीमावर्ती गांव में भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया. मौके पर बीएसएफ के इंस्पेक्टर मुल्ला राम, पुअनि आदित्य कुमार, संजय कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
