अमरपुर. थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी राजू मंडल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी ने बताया कि वह चार भाई है. जिसके बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा पूर्व में ही हो गया है और सभी अपने-अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनाकर रहते आ रहे हैं. गत मंगलवार की रात्री उनके गांव में बारात आयी थी. वह शादी में बज रहे डीजे देखने गया था. तभी उनका छोटा भाई सुरज मंडल आकर उन्हें गाली-गलौज करने लगा. किसी तरह वह भागकर अपने घर आ गया. थोड़ी देर के बाद उनका छोटा भाई पुनः उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर छोटे भाई ने लोहे की सरिया से उनके सिर पर प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपसी विवाद में बड़े भाई को पीटकर किया जख्मी
थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी राजू मंडल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया.
