आनंदपुर थाना अंतर्गत सुरंगी गांव में घर के बाहर खेल रहा चार वर्षीय बालक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी बालक को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
अस्पताल में जख्मी बालक
आनंदपुर थाना अंतर्गत असुढा पंचायत के सुरंगी गांव में अनियंत्रित बाइक के धक्के से चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने आननफानन में जख्मी बालक को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
मेडिकल टीम ने किया उपचार
असुढा गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी के चार वर्षीय जख्मी पुत्र सहाबुल अंसारी को परिजनों ने कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, डा शैलजानंद शुक्ला व डा मुकेश कुमार ने जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार किया.
घर के बाहर खेल रहा था बालक
परिजनों ने बताया कि सहाबुल अंसारी घर के बाहर खेल रहा था. तभी वह अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.