गड्ढे में फिसली बाइक, युवक हुआ घायल

गड्ढे में फिसली बाइक, युवक हुआ घायल

बांका. बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग शंकरपुर के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान मीरगंज निवासी मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शाहनवाज बाइक से बांका की ओर जा रहा था. इसी बीच बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था. जिससे गड्ढा दिखायी नहीं दे रहा था. युवक ने बताया कि तेज रफ्तार में चल रही बाइक एक गड्ढे में चला गया. जिससे असंतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर पलट गया. वहीं घटना को देखकर राहगीरों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >